Showing posts with label शम्भू नाथ. Show all posts
Showing posts with label शम्भू नाथ. Show all posts

Thursday, January 8, 2009

शहीदों की स्मृति

- शम्भू नाथ

शहीदों की स्मृति पे आते रहेंगे
सदा पुष्प माला चढाते रहेंगे,
जिन्होंने दिया है अमन का बगीचा,
उन्हीं के चमन को सजाते रहेंगे,
दिया जान अपनी वतन के लिए जो,
चढ़े फांसी पर इस रतन के लिए जो,
वही धूल माथे लगाते रहेंगे,
शहीदों की स्मृति पे आते रहेंगे
सदा पुष्प माला चढाते रहेंगे,

आने न देंगे हम वैसे बाला को,
रहे प्राण जाए या काटे गला को,
मगर इस वतन को हम जाने न देंगे,
शहीदों की स्मृति पे आते रहेंगे
सदा पुष्प माला चढाते रहेंगे,

बलिदान कर देंगे प्राणों को अपने,
कोई आंच भारत पे आने न देंगे,
शहीदों की स्मृति पे आते रहेंगे
सदा पुष्प माला चढाते रहेंगे,

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~